सरस्वती वंदना 6
तर्ज --- आजा तुझको पुकारे मेरे गीत रे
हो आजा तुझको पुकारे तेरा पूत री, मैया पूत री, ओ मेरी मैया
हंस सवारी तू करके मां आजा करके मां आजा
वीणा की प्यारी प्यारी धुन तू सुनाजा, धुन तू सुनाजा
आजा तू आजा जल्दी से आजा, आस न जाए मेरी टूट री
आजा तुझको पुकारे तेरा पूत री ओ मेरी मैया....
ज्ञान की देवी तुम हो कहाती, तुम हो कहाती
अजान का तुम तम को मिटाती, तम को मिटाती
तेरी कृपा से, तेरी कृपा से पाप का घड़ा जाय फूट री
आजा तुझको पुकारे तेरा पूत री ओ मेरी मैया....
इस " देवू " की अधभर है नैया, अधभर है नैया
पार लगा दो आप आकर के मैया, आकर के मैया
मेरे भाग्य तख्ता पलट दो, कण्ठ में भर दो स्वर का घूंट री
आजा तुझको पुकारे तेरा पूत री ओ मेरी मैया....
🖋 देवेन्द्र कुमार "देवू"
Comments
Post a Comment