सरस्वती वंदना -- 3

वीर कर धारिणी मेरा तुमको नमन ,
हंस की हो सवारी पहने श्वेत वसन ।
मां मेरी शारदे "देवू" तेरा ललन ,
गीत शांति के गाऊँ दे तू आशीर्वचन ।।1।।

सुर की सरिता मां ऐसी बहा दीजिए ,
सारेगामा के क्रम को बता दीजिए ।
मेरी वाणी में आके बस जाओ मां ,
देश में शान्ति की एक छटा दीजिए ।।2।।

जिस घर में पड़े माँ ये तेरे चरण ,
बस जाएं वहीं सारे देवता गण ।
वीणा वादिनी माँ ऐसा वरदान दे,
विश्व गुरु बन जाए मेरा प्यारा वतन ।।3।।

Comments

Popular posts from this blog

प्यारा कश्मीर

फाल्गुन का गीत